इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों चोरी की वारदात सामने आई थी जिसमें चोर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर ले उड़े थे पूरे मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है वहीं एक आरोपी की तलाश जारी है।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के डायमंड पैलेस कॉलोनी का है जहां के रहने वाले फरियादी के घर में घुस कर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था और सोने चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए थे एक महा बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों से सोने चांदी के जेवर भी बरामद हुए हैं आरोपियों ने कुछ सोने चांदी के जेवर किसी सुनार को बेचना बताया है पूरे मामले में सुनार को भी आरोपी बनाया गया है वहीं पूरे मामले में एक आरोपी अब भी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
