इंदौर चंदन नगर इलाके में रहने वाले एक युवक ने एसिड पीकर अपनी जान दे दी वह शराब पीने का आदी था कल भी नशा कर घर आया पति -पत्नी के बीच तकरार हुई जिसके बाद उसने एसिड गटक लिया चंदननगर पुलिस के अनुसार मृतक का नाम जफर पिता शहाबुद्दीन निवासी चंदन नगर है उसकी परिवार की महिला गुलफशा उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची थी जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया जफर मजदूरी करता था शराब पीने का आदी था कल वह नशा कर घर आया पति पत्नी के बीच घरेलू खर्च को लेकर विवाद हुआ जि सके बाद जफर ने नशे की हालत में घर में रखा एसिड पी लिया उसकी हालत बिगड़ी तो उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है
