इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में फिर एक चोरी का मामला सामने आया है जहां से चोर खिड़की तोड़कर घर में घुसे और सोने चांदी के जेवर ले उड़े पर यदि ने थाने पहुंचकर अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है।
मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के कुंदन नगर का है यहां के रहने वाले रवि नामक युवक ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी जब वह सुबह सो कर उठे तो उनके घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और अलमारी में रखे सोने चांदी के गहने और नकदी गायब थी रवि ने थाने पहुंचकर अपने घर में हुई चोरी की शिकायत दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक चोर घर की खिड़की तोड़कर घर में घुसे थे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
