चंदननगर पुलिस ने धारदार हथियार के साथ एक क्षेत्र के बदमाश को गिरफ्तार किया है पकड़े गए बदमाश पर कई मामले दर्ज है आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि चंदन नगर क्षेत्र में क्षेत्र का आदतन बदमाश इमरान धारदार हथियार शतुर लेकर घूम रहा है इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा पकड़े गए आरोपी इमरान पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है पुलिस के मुताबिक आरोपी के रिकॉर्ड निकाले गए जिसमें उसके 15 अपराधिक रिकॉर्ड हैं और एक गिरफ्तारी वारंट भी था जिसे पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर जेल पहुंचा दिया है।
