इंदौर के जाल सभागृह में भारतीय जनता पार्टी का प्रशिक्षण शिविर आज आयोजित हुआ जहां शहर के तमाम जनप्रतिनिधि और भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आगामी समय में मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक दलों में तैयारियां शुरू हो गई है इसी कड़ी में हर बूथ और घरों तक पहुंचने के लिए भारतीय जनता पार्टी में भी अपने कार्यकर्ताओं नेताओं और पदाधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आज आयोजित किया जिसमें बताया गया कि किस तरह जनता से व्यवहार करना है बीजेपी की सरकार की योजनाओं को कैसे जन-जन तक पहुंचाना है वहीं बीजेपी की रीति नीति से इस प्रशिक्षण शिविर में विशेष तौर पर सभी को अवगत कराया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के नेतृत्व में प्रशिक्षण शिविर में भाजपाइयों ने उत्साह के साथ भाग लिया। नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि बीजेपी अनुशासन के साथ संगठन चलाने वाली पार्टी है कार्यकर्ताओं में अनुशासन बना रहे और कार्यकर्ताओं के व्यवहार सहित पार्टी के नियम कायदों और तमाम तरह की योजनाओं पर प्रशिक्षण शिविर में बीजेपी के लोगों को ट्रेनिंग दी गई। इस दौरान शहर के कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ नेताओं ने भाजपाइयों को ट्रेन करते हुए अपने अनुभव साझा किए। बताना चाहेंगे कि बीते चुनाव में चंद सीटों से भाजपा की सरकार बनते बनते रह गई थी जिसके चलते भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करते हुए 2023 में चुनाव में दमदार प्रदर्शन के लिए तैयार कर रही है।
