-इंदौर में 9 वर्ष नाबालिग बच्चे के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने की घटना सामने आई है,यहां एक इलेक्ट्रीशियन घर में काम करने आया था उसी दौरान बच्चे को अकेला पाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल पूरा मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के हम्माल कालोनी का है ,जहां सोहेल नामक इलेक्ट्रीशियन बिजली ठीक करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान आरोपी ने घर में मौजूद नाबालिग बच्चे को अकेला पाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्या किया,और डरा धमकाकर फरार हो गया। पीड़ित बच्चे ने तत्काल थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चंदन नगर में रहने वाले आरोप सोहेल पिता शकील को गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।
