देश में कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ 7 के संक्रमित मरीज मिलने से एक और जहां लोगों में एक बार फिर दहशत हो गई है तो वही मध्यप्रदेश में भी इसको लेकर गृहमंत्री ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है जिसके चलते हैं इंदौर में भी जिनोम सीक्वेंस और आरटी पीसीआर जांच के साथ बूस्टर डोज लगाने की बात स्वास्थ विभाग कर रहा है।
वही कोरोना के नया वेरिएंट बीएफ 7 को लेकर इंदौर के रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर एहतियात के तौर पर जांच बढ़ा दी है दरअसल कोरोना को लेकर एमपी सरकार ने नयी गाइडलाइन जारी की है। साथ ही प्रदेश में कोविड पॉजिटिव व्यक्ति के सैंपल का जीनोम टेस्ट कराया जाएगा। इस बीच बढ़ते कोरोना के खतरे के प्रति लोगो को एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग जागरूकता की अपील कर रहा है, वही स्वास्थ्य विभाग अधिकारी डॉ बीएस सेतिया ने बताया कि फिलहाल इंदौर जिले में किसी तरह का पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है लेकिन जिस तरह से पहली व दूसरी लहर में कोरोनावायरस गाइडलाइन का पालन किया जा रहा था उसी तरह एक बार फिर कोरोना से बचाव को लेकर प्रदेश सरकार की गाइडलाइन का पालन सख्ती के साथ किया जाएगा।
