ग्वालियर पुलिस ने वर्ष 2011 से फरार चल रहे पांच हजार रूपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

ग्वालियर।16.04.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर फरारी ईनामी बदमाशों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 15.04.2022 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना झांसीरोड़ के लूट के प्रकरण में फरार चल रहे ईनामी बदमाश ग्राम मझावा थाना कछाँवा जिला मिर्जापुर, उ.प्र. में छिपा हुआ है। उक्त सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पुर्व/अपराध श्री राजेश डण्डौतिया को क्राईम ब्रांच एवं थाना झांसीरोड़ पुलिस बल की टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक करते हुए ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश के परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पुर्व/अपराध द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर और उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच श्री दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी झांसीरोड़ श्री संजीव नयन शर्मा तथा थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच, थाना विश्वविद्यालय व झांसीरोड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान ग्राम मझावा थाना कछाँवा जिला मिर्जापुर, उ.प्र. पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान की घेराबंदी कर उक्त फरार ईनामी बदमाश को धरदबोच लिया गया। पकड़े गये बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उक्त लूट की घटना को अंजाम देकर वहा महाराष्ट्र जाकर छिप गया था। अभी कुछ दिनों पूर्व ही ग्राम मझावा जिला मिर्जापुर, उ.प्र. स्थित अपनी ससुराल में रहने आया था। पकड़ा गया बदमाश थाना झांसीरोड़ के ट्रक लूट के प्रकरण में वर्ष 2011 से फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किये गये फरारी ईनामी बदमाश को दिनांक 16.04.2022 को ग्वालियर लाया गया।

ज्ञात हो कि दिनांक 13.01.2011 को फरियादी ट्रक ड्रायवर द्वारा थाना झांसीरोड आकर रिपोर्ट की गई थी कि वह दिनांक 04.01.2011 नागपुर भण्डारा सनफ्लेक्स फैक्ट्री से 10 टन सरिया और तार लेकर फरीदाबाद के लिये चला था। दिनांक 07.01.2011 को ग्वालियर से निकलते समय विक्की फैक्ट्री के पास, विश्वकर्मा धर्मकांटे के पास, डबरा रोड़ पर कुछ अज्ञात बदमाशों द्वारा मेरे सिर पर कट्टा अड़ाकर मेरे ट्रक पर कब्जा कर लिया। फिर मुझे व मेरे क्लीनर को बांधकर ट्रक सहित अपने साथ ले गये। कुछ दूरी पर ट्रक का टायर पंचर होने पर उन्होने मुझे व मेरे क्लीनर को एक कमरे में कुछ दिन तक बंद रखा फिर हमें अंधेरे जंगल में छोड़ आये। जंगल में एक मंदिर पर उपस्थित लोगो की मदद से मोबाइल के जरिये मैने सारी घटना अपने मालिक को बताई। तब मैने थाना आकर रिपोर्ट की थी। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा जांच के उपरांत अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था। थाना झांसीरोड़ पुलिस द्वारा उक्त घटना के शेष आरोपियो को पूर्व में ही गिरफ्तार कर लिया गया था।

सराहनीय भूमिकाः उक्त फरारी ईनामी बदमाश को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरी0 संजीव नयन शर्मा, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 संतोष मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह तोमर, आर0 विकास सिंह, राहुल यादव, रामवीर सगर की सराहनीय भूमिका रही।

- Advertisement -
Exit mobile version