हनुमान जयंती पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ हुआ अयोध्या कुच विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में 600 श्रद्धालु हुए रवाना

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर। आज हनुमान जयंती के मुख्य पर जय श्री राम के उद्घोष के साथ विधायक संजय शुक्ला के नेतृत्व में 600 श्रद्धालुओं का समूह अयोध्या के लिए रवाना हो गया । यह समूह भगवान राम के जन्म स्थल पर जाकर रामलला के दर्शन करेगा ।

हनुमान जयंती के दिन पंचकुइया के श्री राम मंदिर पर इंदौर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 6 के 600 नागरिक एकत्र हुए । इन नागरिकों के द्वारा भगवान राम और हनुमान जी की पूजा अर्चना की गई । उसके पश्चात शोभा यात्रा के रूप में यह सभी नागरिक रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हुए । इन नागरिकों का स्वागत करने के लिए पंचकुइया से रेलवे स्टेशन के मार्ग पर बड़ी संख्या में स्वागत मंच बनाए गए थे । पुष्प वर्षा कर इन सभी श्रद्धालुओं को विदाई दी गई । यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए रेलवे स्टेशन पर पहुंची। वहां पर रेल के माध्यम से विधायक संजय शुक्ला और उनकी धर्मपत्नी अंजली शुक्ला के साथ यह सभी श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना हुए ।

ध्यान रहे कि विधायक संजय शुक्ला के द्वारा हर महीने अपने क्षेत्र विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले किसी भी एक वार्ड के 600 नागरिकों को लेकर उन्हें अयोध्या की यात्रा कराई जा रही है । इसके साथ ही विधायक शुक्ला ने यह घोषणा की है कि अब जुलाई महीने से जो यात्रा होगी उसमें श्रद्धालुओं को अयोध्या के साथ काशी भी ले जाया जाएगा ।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से सदाशिव यादव, पंडित कृपा शंकर, ओम बंसल, दीपू यादव, प्रेम खड़ायत, प्रमोद दिवेदि, सर्वेश तिवारी, अनूप शुक्ला, सुनील गोधा, प्रमोद जोशी, मंजीत टुटेजा, श्याम अग्रवाल, महेश शर्मा, संजय दुबे, मुकेश यादव, दयाल भटकारे, अरुण रघुवंशी, राजेश भंडारी, तस्म भट्ट, हिमांशु यादव, विजेंद्र चौहान, कल्लू तोमर, छगन मौर्य, हेमंत जाट, आनंद बाघ, अजय शर्मा, द्वारका राठौर, प्रकाश भावासर, राकेश शास्त्री, अजय दिक्षित, महेश नवीन, प्रवेश सेठी, गुड्डू वर्मा, शिवा मामा उपस्थित थे ।

Exit mobile version