ग्वालियर पुलिस ने वन अमले पर फायर करने वाले 05 हजार रूपये के फरारी ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर। 21.06.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में फरारी व ईनामी बदमाशों की धरपकड हेतु प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 21.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना तिघरा क्षेत्र में वन अमलें पर फायरिंग करने वाले पांच हजार रूपये के फरारी ईनामी बदमाश को साड़ा तिराहा, तिघरा रोड़ पर देखा गया है। एसपी ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डौतिया को उक्त फरारी ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (मध्य/यातायात) श्री अभिनव चौकसे,भापुसे से समन्वय स्थापित करते हुए क्राईम ब्रांच तथा थाना तिघरा पुलिस की टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं सीएसपी ग्वालियर श्री प्रमोद शाक्य के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव तथा थाना प्रभारी तिघरा उनि0 सुरेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर सूचना की तस्दीक करते हुए उक्त ईनामी बदमाश की गिरफ्तारी हेतु साड़ा तिराहा, तिघरा रोड़ पर भेजा गया। पुलिस टीम को साड़ा तिराहा, तिघरा रोड़ पर मुखबिर के बताये हुलिया का एक संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जिसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, परन्तु पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर धरदबोच लिया गया। पकड़े गये ईनामी बदमाश से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अपने गांव के पास जंगल में रह कर खेती किसानी कार्य करते हुए फरारी काट रहा था। उक्त बदमाश वर्ष 2018 में वन अमले पर फायरिंग करने के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा 05 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया। थाना तिघरा पुलिस द्वारा उक्त बदमाश को अपराध क्रमांक 76/2018 धारा 147,148,149,353,307 भादवि के प्रकरण में गिरफ्तार किया गया।

सराहनीय भूमिकाः उक्त फरारी ईनामी बदमाश को पकड़ने में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी तिघरा उनि0 सुरेश सिंह कुशवाह, क्राईम ब्रांच की टीम- उनि0 शैलेन्द्र शर्मा, उनि0 नितिन, प्रआर0 मनीष चौहान, आर0 राघवेन्द्र, जितेन्द्र तुरेले, रोहित कुमार थाना तिघरा की टीम- आर0 मनोज, दीवान, रामलखन की सराहनीय भूमिका रही है।

Exit mobile version