ग्वालियर पुलिस ने लोडिंग वाहन से अंग्रेजी शराब का अवैध परिवहन करते हुए एक तस्कर को 44 पेटी शराब के साथ किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

ग्वालियर 31.05.2022 – पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को दिनांक 30/31.05.2022 की दरमियानी रात्रि में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक तस्कर लोडिंग वाहन में अवैध शराब भरकर टेकनपुर से ग्वालियर की ओर आ रहा है। उक्त सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस टीम से उक्त सूचना पर कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे के साथ समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना झांसीरोड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव तथा थाना प्रभारी झांसीरोड़ निरीक्षक संजीव नयन शर्मा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच एवं थाना झांसीरोड़ पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मुखबिर के बताये स्थान पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा विक्की फैक्ट्री रेल्वे पुल के पास चैकिंग प्रारंभ कर दी। पुलिस टीम को चैकिंग के दौरान एक लोडिंग वाहन आता दिखा, जिसने पुलिस चैकिंग को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये लोडिंग वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से मैक्डॉवल नं0 1 शराब की 44 पेटियां कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये की जप्त की गई। पकड़े गये तस्कर से उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह उक्त शराब को टेकनपुर से ग्वालियर बैचने के लिये ले जा रहा था। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर के खिलाफ थाना झांसीरोड़ में अप0क्र0 275/22 धारा 34 आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया जाकर उससे शराब डिलेवरी करने के स्थान व डिलेवरी लेने वाले व्यक्ति के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

बरामद मशरूकाः 44 पेटी मैक्डॉवल नं0 1 अंग्रेजी शराब कीमती 03 लाख 50 हजार रूपये एवं लोडिंग वाहन।

सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव नयन शर्मा क्राईम ब्रांच टीम- उनि शैलेन्द्र शर्मा, प्रआर0 मनीष चौहान, आर0 रणवीर यादव, आर0 जितेेन्द्र बरैया, रोहित कुमार एवं थाना झांसीरोड़ टीम- उनि रामकिशन शाक्य, सचिन धाकड़, प्रआर0 उत्तम सिंह, आर0 सुनील परिहार, मुकेश कंसाना, संजय सिंह की सराहनीय भूमिका रही है।

- Advertisement -
Exit mobile version