- सट्टेबाज से एप्पल कंपनी का एक मोबाइल तथा 450 रूपये नगद जप्त किये, जप्त मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है।
- आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।
ग्वालियर। 30.05.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 29/30.05.2022 की दरमियानी रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर क्षेत्रान्तर्गत काल्पी ब्रिज कॉलोनी गेट के पास एक व्यक्ति आईपीएल क्रिकेट के फायनल मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना गोला का मंदिर की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे, डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव एवं थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरी0 मिर्जा आसिफ बेग के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना गोला का मंदिर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान काल्पी ब्रिज कॉलोनी गेट के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक व्यक्ति हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से गुजरात टाइटंस एवं राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे फायनल मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये सटोरिए के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे, जिस पर वह कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि वह 99भ्नइ वेबसाईट के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक उसे एक खाईबाज द्वारा भेजी जाती है। पकड़े गये सटोरिए की तलाशी लेने पर उसके पास से एप्पल कंपनी का एक मोबाइल एवं 450 रूपये नगद जप्त किये गये तथा सटोरिया के मोबाइल में पुलिस टीम को लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। थाना गोला का मंदिर पुलिस द्वारा उक्त सटोरिया व आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के खिलाफ अप0क्रं0 353/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जप्त मशरूकाः एप्पल कंपनी का एक मोबाइल व 450 रूपये नगद कुल मशरूका 40,450 रूपये का जप्त।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव, थाना प्रभारी गोला का मंदिर निरीक्षक मिर्जा आसिफ बेग क्राईम ब्रांच टीम- उनि अमित शर्मा, म0प्रआर0 अर्चना सिंह आर0 रूपेश शर्मा, प्रदीप यादव एवं थाना गोला का मंदिर टीम- उनि दीपेन्द्र सिंह राजावत, प्रआर0 वीरेन्द्र सिंह, आर0 शशिकांत शर्मा, गिर्राज गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।
