- पुलिस टीम द्वारा थाना थाटीपुर क्षेत्र से एक आरोपी के कब्जे से दो किलोग्राम गांजा एवं एक रियलमी मोबाइल तथा पल्सर मोटर सायकिल भी जप्त की गई।
ग्वालियर। 31.10.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा ग्वालियर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब व अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही हैं।
एएसपी शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशानुसार तथा सीएसपी मुरार/डीएसपी अपराध श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे के मार्गदर्शन थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता व थाना प्रभारी थाटीपुर निरीक्षक कुलदीप राजपूत के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 30.10.2022 को मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए थाना थाटीपुर क्षेत्रांतर्गत भीमनगर माता मंदिर के पास से एक संदिग्ध को पकड़कर उसके पास से पॉलीथिन में रखा हुआ दो किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 40 हजार रूपये को विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये गांजा तस्कर के पास से पुलिस टीम द्वारा एक रियलमी का मोबाइल तथा एक पल्सर मोटर सायकिल भी जप्त की गई। जप्त किये गये गांजे के संबंध में पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह बैचने के लिये गांजा लाया था। थाना थाटीपुर पुलिस द्वारा अप0क्र0 810/22 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
सराहनीय भूमिका:- ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में क्राईम ब्रांच टीम- सउनि जितेन्द्र शर्मा, प्रआर. अर्चना कंसाना, आरक्षक प्रदीप यादव, भानु कुशवाह, शैलेन्द्र चौहान थाना थाटीपुर टीम- उनि बलराम मांझी, प्र.आर. मानसिंह, लोकेन्द्र राणा, प्रेमचन्द सिंह, आरक्षक आकाश तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
