ग्यारहवीं क्लास की छात्रा को पास में ही रहने वाली महिला मित्र के भाई द्वारा आए दिन छात्रा को परेशान कर उसके साथ दुष्कर्म करने और उसे धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल मामला पालदा इलाके का है यहां रहने वाली 11वीं क्लास की छात्रा ने पुलिस को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी एक महिला मित्र का भाई आए दिनों से परेशान करता था रास्ता रोककर उसे शादी करने के लिए दबाव बना रहा था 1 दिन घर में अकेला पाकर उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया और कई फोटो खींच लिए परिजनों युवती की शादी बाणगंगा इलाके में रहने वाले युवक से तय की थी गुस्साए आरोपी ने युवती के मंगेतर को युवती के फोटो भेज कर सगाई तोड़वा दी और धमकाने लगा भाई और परिवार को मारने की धमकी देने लगा पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी कुणाल को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
