इंदौर में वायु गुणवत्ता सुधार के मद्देनजर नगर निगम नित नए प्रयोग कर रहा है, वही अब वायु प्रदूषण को कम करने और लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तरफ आकर्षित करने के लिए एक नया प्रयोग किया है, जिसके तहत शहर के अलग अलग हिस्सों से आमजन अब नाम मात्रा शुक्ल पर साइकिल की सवारी कर सकेंगे, साथ ही वह इस साइकिल को अपने घरों में भी रख सकेंगे।
दरअसल, इंदौर के बीआरटीएस कॉरिडोर सहित शहर के प्रमुख मार्गों पर एआईसीटीएसएल अब माय बाइक साइकिल सुविधा शुरू कर रहा है। फिलहाल बीआरटीएस के 20 स्थानों पर माय बाइक साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। तय किराए में महीने भर के लिए साइकिल लोग अपने घर पर भी ले जा सकेंगे। वही शहर में अगले कुछ दिनों में करीब 100 साइकिलों का संचालन होगा। कंपनी को इंदौर में एक हजार साइकिल 100 स्टैंडों के माध्यम से संचालित करने का जिम्मा दिया गया है। अगले तीन से चार माह में यह व्यवस्था पूरे शहर में आकार ले सकेगी। वही इस सुविधा मोबाइल एप पर आधारित होगा। एप के माध्यम से ही कोई व्यक्ति साइकिल स्टैंड पर जाकर साइकिल अनलॉक कर ले जा सकेगा। साइकिल में जीपीएस ट्रैकर होने के कारण इसके गुम या चोरी होने की संभावना नहीं रहेगी। एआईसीटीएसएल के सीईओ संदीप सोनी का कहना है कि अगले तीन माह में शहर में एक हजार साइकिल शुरू हो जाएंगी। फिलहाल बीआरटीएस पर साइकिल निर्धारित स्टैंड पर रखी जा रही हैं और ट्रायल चल रहा है। बीआरटीएस व अन्य सड़कों पर जहां साइकिल ट्रैक बने हैं, वहां यदि कार या अन्य वाहनों की पार्किंग हो रही होगी तो उन्हें हटाया जाएगा।
