मध्यप्रदेश के सबसे बडे इंदौर स्थित एमवाय अस्पताल में गोलीकांड के कुख्यात आरोपी सलमान लाला की पुलिस रिमांड दो और बढ़ गई है। पुलिस ने अब तक की पूछताछ में सलमान लाला से उसके साथियों की जानकारी जुटाई है,साथ ही सोशल अकाउंट और फ्रेंड फॉलोइंग की जांच की जा रही है।
मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय अस्पताल में फायरिंग करने वाले कुख्यात गैंगस्टर सलमान लाला की रिमांड पूरी होने के बाद संयोगितागंज पुलिस द्वारा 31 जनवरी को कोर्ट में पेश किया गया था जहां पर पुलिस के आग्रह पर कोर्ट ने पुलिस को पूछताछ के लिए दो दिन और रिमांड पर भेज दिया है। एडिशनल डीसीपी राजेश रघुवंशी ने बताया की सलमान लाला से अब तक पूछताछ में उसके साथियों सहित कई अहम जानकारी मिली है,पुलिस अब सलमान लाला के सोशल अकाउंट सहित उसके फ्रेड फॉलोइंग की बारीकि से जांच करने में जुट गई है।
आपको बतादें की एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस संचालक के विवाद में गैंगस्टर सलमान लाला और उसके साथियों ने सद्दाम खान को गोली मारकर फरार हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने गोलीकांड के मुख्य आरोपी सलमान लाला को राजबाड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था साथ ही लोगों के दिल से सलमान लाला का खौफ खत्म करने के लिए जुलूस निकाला गया था। हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस अब तक सलमान लाला सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है वही एक अन्य फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
