वर्तमान सत्ता और विपक्ष की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार चल रहा है उसी के चलते कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने बीजेपी पर जमकर पलटवार किया बजट को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। साथ ही कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को नाग और सपेरा बताने वाले बयान पर पर भी सज्जन सिंह वर्मा जमकर बरसे।
कमलनाथ को नाग और दिग्विजय सिंह को सपेरा बताने वाले बयान पर पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने कहां की यह वह अनपढ़ लोग हैं जिनकी मानसिकता विकृत है जिनके संस्कारों में अपने बड़े लोगों को प्रणाम करने की बजाय उनको प्रताड़ित करना है जैसे आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी, ऐसे कई लोगों को इन्होंने प्रताड़ित करके बाहर फेंका है यह उस कोम के लोग हैं जिनकी बात का कोई विश्वास नहीं करता है कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की जोड़ी प्रदेश में 2023 में इन ना मुरादो को निष्टाबूत कर देगी। वही बजट को लेकर कहा कि केंद्र सरकार नरेंद्र मोदी को जितना हम जानते हैं। और देशवासी जानते हैं ये झूठ का एक बड़ा पिटारा है मोदी खुद ….पांच राज्यों के चुनाव है तो बड़ा लोक लुभावना बजट प्रस्तुत करेगे लेकिन उससे बजट में उन लोक लुभावने वादों के लिए कहीं पर भी प्रावधान नहीं होगा। इस तरह का होगा कि मेरी सरकार बना दो हर खाते में 15 लाख डालूंगा काला धन लाऊंगा। वही बाबा रामदेव पर निशाना साधते हुए कहा कि एक फू- फा करने वाला बाबा रामदेव बाबा, अन्ना हजारे यह सब गुफा में घुस गए हैं यह झूठे वादे करके लोगों के मन को लुभाने की कोशिश करेंगे लेकिन देश की जनता समझ गई है कि मोदी वह है की जो बिहार के चुनाव में बोली लगाता था कि 80 हजार करोड दू या 90 हजार करोड़ दू और दिया कुछ नही
