इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में बड़ौदा चिडिय़ाघर से लाए ब्लैक स्वान ने 4 अंडे दिए.. इनमें से एक अंडे में से चूजा बाहर आ गया है। हालांकि 3 अन्य अंडों के अभी तक हैच नहीं होने से इनकी फर्टिलिटी को लेकर आशंका गहरा गई है। इंदौर चिड़ियाघर प्रबंधन इस बात से खुश है कि पूरी दुनिया मे संकटग्रस्त प्रजाति में शामिल काले हंस का यहाँ सफलतापूर्वक प्रजनन हुआ।
इंदौर चिडिय़ाघर में हिप्पो की संख्या बढऩे पर एक हिप्पो डिम्पी बड़ौदा चिडिय़ाघर को दिया गया था। उसके बदले में वहां से इंदौर चिड़ियाघर को एक जोड़ा काले हंस और एक राजहंस का मिला। इसके साथ इंदौर प्रदेश में एकमात्र ऐसा चिड़ियाघर है जहां पूरी दुनिया की संकटग्रस्त प्रजातियों में से एक काले हंस का जोड़ा है। पूरे देश के चिड़ियाघरों में भी काफी कम मात्रा में ये पाए जाते हैं। अब इंदौर चिड़ियाघर के लिए यह खुशकी बात है कि यहां काले हंस ने 4 अंडे दिए.. इनमें से एक अंडे से चूजा भी बाहर निकला है.. लेकिन चिड़ियाघर प्रबंधन को अभी भी तीन अंडों से पूजा निकलने का इंतजार है।
