मातृशक्ति का महापर्व नवरात्रि चल रहा है जिसे लेकर शहर भर में गरबो के आयोजन भी किए जा रहे हैं ऐसा ही एक मामला गरबा पांडाल में सामने आया जहां सुरक्षा में लगे बाउंसर ही गरबा पंडाल के फर्जी पास बनवा कर लोगों से पैसा लेकर उन्हें एंट्री दे रहे थे खजराना पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला खजराना थाना क्षेत्र का है यहां संस्था अभिव्यक्ति द्वारा गरबो का विशाल आयोजन करवाया जा रहा है जिसमें विधिवत सशुल्क पास लेने के बाद ही आम लोगों को एंट्री दी जा रही है लेकिन यहां सुरक्षा व्यवस्था में लगे चार बाउंसर ओ द्वारा फर्जी पास बनवा लिए और लोगों को पास भेज कर एंट्री दे रहे थे मामला संस्था अभिव्यक्ति के संज्ञान में आते ही पुलिस को सूचना दी और मौके से ही चार आरोपी बाउंसरओ को गिरफ्तार कर लिया जिन पर धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
