स्कूल कॉलेज के बाहर गन्ने के रस का ठेला लगाकर करता था गांजे की तस्करी पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित अन्य उसके दो अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले तस्करों को किया गिरफ्तार पकड़े गए आरोपी से 2 किलो 500 ग्राम गांजा किया बरामद आरोपी से पूछताछ जारी।
दरअसल भंवरकुआं थाना पुलिस कई दिनों से नशे की जागरूकता को लेकर स्कूल कॉलेज में अभियान चला रही थी ताकि नशे का पदार्थ बेचने वाले पुलिस कठोर कार्रवाई कर सके सभी गोपनीय शिकायत के बाद पुलिस को जानकारी मिली कि स्कूल और कॉलेज के पास गन्ने का ठेला लगाकर मुख्य तस्कर राजेंद्र पांडे अपने अन्य साथियों रोशन पालीवाल और बबलू कामले के साथ गांजा बेचने का काम करता है जो नई युवा पीढ़ी स्टूडेंट को गांजा उपलब्ध कराता था आरोप इतना शातिर हां था कि मोबाइल फोन पर गांजे का ऑर्डर लेकर उसे अपने अन्य साथियों के माध्यम से डिलीवरी करता था फिलहाल पकड़े गए तीनों ही आरोपियों से 2 किलो 500 ग्राम के करीब गांजा बरामद किया है वही पुलिस अब इनसे अन्य और भी तस्करों की जानकारी जुटा रही है।
