खाना खाने के बाद परिजनों के साथ टहल रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने रौंदा

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर पुलिस यातायात सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत करने के उद्देश्य से जगह-जगह जागरूकता अभियान चला रही है लेकिन इसके बावजूद एक्सीडेंट के मामले कम होते दिखाई नहीं दे रहे हैं ऐसा ही एक मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक व्यक्ति भोजन करने के बाद अपने परिजनों के साथ टहल कर आ रहा था तभी आजाद नगर गोल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार कार ने युवक को रौंद दिया जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
दरअसल युवक का नाम इंद्रीश है जो कि आजाद नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक पानी पतासे का ठेला लगाता था और मजदूरी कर घर चला रहा था लेकिन अचानक देर शाम खाना खाने के बाद जब वह परिवार के साथ टहलने निकला था तो रास्ते पर खड़े हुए युवक को एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी और उसे रोती हुई फरार हो गई हालांकि कार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है सीसीटीवी फुटेज में भी कार साफ प्रतीत नहीं हो रही है इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version