खनन माफियाओं में मचा हड़कंप खनिज माफियाओं पर खनिज विभाग की कड़ी कार्रवाई ,अवैध परिवहन मैं जब्त डंपरो से खनिज विभाग को मिलेगा लाखों रुपए का राजस्व

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इंदौर शहर के आसपास कई जगह पर अवैध रूप से मुरम व अन्य खदाने संचालित हो रही हैं जिन पर समय-समय पर खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की जाती है अवैध खनन करने वाले माफियाओं के सोर्स इतने मजबूत रहते है कि कार्रवाई के पहले उन तक खबर पहुंच जाती है जिसके कारण कार्रवाई कर पाना संभव नहीं हो पाता था इंदौर में उच्च अधिकारियों के निर्देश पर खनिज विभाग के इंस्पेक्टर जयदीप नामदेव द्वारा लगातार खनन माफियाओं पर कार्रवाई की जा रही है खंडवा रोड स्थित मोरोद नेरु गांव में अवैध मोरम उत्खनन व परिवहन करने वाले तीन डंपर व एक पोकलेन मशीन को जप्त किया गया साथ ही अवैध रूप से मुरम परिवहन करते हुए एक अन्य डंपर को तेजाजी नगर थाने में जप्त कर खड़ा करवाया गया

अवैध खनन की दूसरी कार्रवाई सांवेर रोड क्षेत्र में की गई जहां पर बारौली खदान से अवैध परिवहन करते हुए दो डंपर को जप्त कर धर्मपुरी चौकी में खड़ा करवाया गया वही एक अन्य डंपर को अवैध परिवहन के मामले में जप्त कर गांधीनगर थाने में खड़ा करवाया गया सुबह 5:00 बजे तक अवैध रूप से परिवहन कर रहे डंपरो को पकड़ने की कार्यवाही चली , सभी जप्त किए हुए वाहनों पर मध्यप्रदेश खनिज अवैध खनन परिवहन तथा भंडारण का निवारण (नियम 2020) के तहत अर्थदंड की कार्रवाई की जावेगी जिससे शासन को भी लाखों रुपए का राजस्व प्राप्त होगा

Exit mobile version