क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश ने शराब के लिए पैसे मांगे पेसे न मिलने पर युवक पर चलाई गोली

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश ने शराब के पैसे ना मिलने पर युवक पर चलाई गोली घायल युवक के आंख के पास छूकर निकली गोली घायल युवक को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में कराया भर्ती पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है

दरअसल परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के चौराहे पर बनी शराब वाइन शॉप पर सोनू नामक युवक शराब खरीद कर अपने घर जा रहा था इसी दौरान क्षेत्र का लिस्टेड बदमाश विमल प्रजापत ने रास्ता रोककर शराब के लिए पैसे मांगने की बात कही जब युवक ने इसका विरोध किया तो पहले तो बदमाश ने अपने पास रखी पिस्टल निकालकर हवा में फायर किया और फिर सोनू को जान से मारने की नियत से एक और फायर किया जो गोली सोनू के आंख के पास छूकर निकल गई तत्काल घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया सूचना पर से मौके पर पहुंची पुलिस ने फरियादी के बयानों के आधार पर आरोपी लिस्टेड बदमाश विमल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है

Exit mobile version