सीबीआई स्पेश्ल ब्रांच भोपाल ने इंदौर के एनएचडीसी गेस्ट हाउस में अवंतिका गैस ऐजेंसी के मैनेजर विजय शुक्ला को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। अवंतिका गैस पाइप लाइन बिछाने वाले ठेकेदार से बिल पास करवाने को लेकर शुक्ला ने 35 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी।………………….भोपाल सीबीआई स्पेश्ल ब्रांच को फरियादी ठेकेदार अशोक शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके बाद सीबीआई भोपाल की टीम ने स्कीम नंबर 54 में एनएचडीसी गेस्ट हाउस पर छापामार कार्रवाई कर अवंतिका गैस ऐजेंसी के मैनेजर विजय शुक्ला को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। फरियादी ठेकेदार ने अवंतिका गैस ऐजेंसी में पाइन लाइन बिछाने का ठेका लिया था। जिसका बिल पास करवाने की एवज में मैनेजर ने 35 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। जिसकी पहली किश् 15 हजार रुपए देने फरियादी पहुंचा था। इस दौरान रंगेहाथों सीबीआई ने गिरफ्तार किया। आरोपी के ऑफिस और घर पर भी सर्चिंग जारी है।
