ग्वालियर। दिनांक 10.06.2022 – पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी(भापुसे) के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध मादक पदार्थो की खरीद-फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार पूर्व से ही प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 10.06.2022 को पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो तस्कर थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के पास अवैध मादक पदार्थ बैचने के लिये ग्राहकों का इंतजार कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को मुखबिर के सूचना की तस्दीक कर तस्करों को पकड़े हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पूर्व/अपराध) द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर (पश्चिम) श्री सत्येन्द्र सिंह तोमर से समन्व्य स्थापित कर क्राईम ब्रांच तथा थाना जनकगंज पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले बदमाशों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में डीएसपी, अपराध श्री रत्नेश तोमर, श्री विजय भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक लश्कर श्री मुनीश राजौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव तथा थाना प्रभारी जनकगंज निरी. आलोक सिंह परिहार के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना जनकगंज की टीम को भेजा गया। पुलिस टीम को थाना जनकगंज क्षेत्रान्तर्गत गुप्तेश्वर मंदिर के पास मुखबिर के बताये हुलिया के दो संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकिल खड़े दिखे, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम द्वारा उन्हे धरदबोचा। पकडे़ गये दोनों संदिग्धों की तलाशी लेने पर उसके पास से पृथक-पृथक सफेद रंग की पालीथिन से कुल 80 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 08 लाख रूपये की रखी हुई मिली, जिसे विधिवत जप्त किया गया। पकड़े गये स्मैक तस्करों से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि वह मैनपुरी उ0प्र0 से स्मैक लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बैचते थे। पकड़े गये आरोपियों के खिलाफ थाना जनकगंज में धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे स्मैक के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त मशरूका:- 80 ग्राम स्मैक कीमती लगभग 08 लाख रूपये, एक अपाचे मोटर सायकिल, दो मोबाइल कुल मशरूका 09 लाख रूपये।
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी. डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी जनकगंज निरी. आलोक सिंह परिहार थाना क्राईम ब्रांच की टीम- प्र.आर. घनश्याम जाट, आरक्षक राहुल यादव, रणवीर यादव, देववृत तोमर थाना जनकगंज की टीम- उप निरी. महेन्द्र सेंधव, रोहित चौधरी, प्र.आर. सतीश परिहार, बृजेन्द्र जाट, आरक्षक प्रशांत शर्मा, जसवीर गुर्जर, संजरव मावई, श्याम परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
