क्राईम ब्रांच ग्वालियर की सायबर क्राईम टीम ने ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपियों को हिरासत में लिया

By Abhishek Raghuvanshi
4 Min Read

ग्वालियर। 24.06.2022। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के समक्ष फरियादिया द्वारा लिंक के जरिये अज्ञात ठग द्वारा 70,000 रूपये निकाले जाने की शिकायत की थी। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा फरियादिया की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक शहर पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच की सायबर क्राईम टीम से उक्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशो के परिपालन में उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री रत्नेश सिंह तोमर एवं श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरी0 डॉ. संतोष यादव द्वारा उक्त शिकायत पर से अज्ञात बदमाशों के विरूद्ध धारा 420 भादवि एवं 66 आईटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर सायबर क्राईम टीम प्रभारी निरी0 नरेश गिल के नेतृत्व टीम गठित कर उक्त प्रकरण की जांच हेतु लगाया गया। दौराने जांच सायबर क्राईम टीम को ज्ञात हुआ कि फरियादिया के खाते से निकाली गई रकम से जयपुर (राजस्थान) में क्रेडिट कार्ड का बिल पैमंेट किया गया है। उक्त सूचना पर से सायबर क्राईम प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए मय सायबर क्राईम टीम के साथ जयपुर (राजस्थान) से प्रकरण के दो आरोपियों को धरदबोचा। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा फरियादिया के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये बदमाशों से फरियादिया के खाते निकाले गये रूपयों मे से 40,000/- रूपयों को बरामद कर लिया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में सलिप्त अन्य बदमाशों के संबंध में आरोपियों द्वारा बताये गये स्थानों पर दबिस दी जा रही है।

सराहनीय भूमिकाः उक्त कार्यवाही में निरी0 डॉ. संतोष यादव, निरी0 नरेश गिल, उनि0 धर्मेंद्र शर्मा, हरेन्द्र सिंह राजपूत, मप्रआर0 अर्चना कंसाना, आर0 शिवशंकर शर्मा, प्रदीप यादव, सुनील शर्मा, सुमित भदौरिया, ओमशंकर सोनी, गौरव पवार, श्याम मिश्रा, कपिल पाठक, जैनेन्द्र गुर्जर, मआर0 सुनीता कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।
बी
आमजन के लिये सूचना- अगर कोई भी लिंक आपके पास आती है तो उस लिंक पर क्लिक न करें और ना हीं उसमें किसी प्रकार की कोई जानकारी भरें।

गिरीश गोयल जयपुर यह आरोपी एयरटेल पेमेंट बैंक में कार्य करता था इसको तकनीक का अच्छा ज्ञान था उसका बिल पेमेंट का भुगतान की पूरी प्रक्रिया की जानकारी थी किस तरीके से ओटीपी ले करके किसी क्रेडिट कार्ड का बिल पे किया जा सकता है
बबलू मंडल यह आरोपी मुख्य रूप से गिरिडीह झारखंड का रहने वाला था जो वर्तमान में जयपुर में परिवार के साथ रह रहा था इसकी ईमित्र और ऑनलाइन किओस्क की दुकान थी ईमित्र के माध्यम से जो भी पैसा आपके वॉलेट या बैंक के अकाउंट में आता है जिन लोगों के के पास एटीएम कार्ड नहीं है वह ईमित्र पर जाकर के बायोमेट्रिक लगा करके पैसा निकाल सकते हैं यह आरोपी फ्रॉड की राशि क्रेडिट कार्ड में ट्रांसफर करा कर के अपने यहां से लोगों को पैसे दे देता था क्योंकि इसकी ऑनलाइन किओस्क की दुकान थी लेन-देन का कार्य था इसलिए पुलिस को शंका नहीं होती थ

- Advertisement -

बबलू मंडल इस अपराध का मुख्य सरगना है बबलू मंडल के गांव खेड़ी में ज्यादातर लोग द्वारा cyber फ्रॉड का कार्य किया जाता है बबलू मंडल द्वारा अपने गांव गिरिडीह से ही सीखा गया था बाद में जयपुर में बबलू मंडल ने अपने साथ गिरीश गोयल को मिलाया बबलू मंडल फोन करके लिंक भेज करके फरियादी से डिटेल लेकर ई वॉलेट क्रेडिट कार्ड पैसे ट्रांसफर करता था या बिल पेमेंट करता था अपने मित्र के माध्यम से निकाल कर आरोपी को दे देता था

Exit mobile version