क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुए के अड्डे पर छापा मार कार्यवाही की 19 लोगों को गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जगजीवन राम नगर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कार्यवाही की है जहां से कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों से ताश पत्ती मोबाइल फोन और एक लाख 70 हजार रुपये नगदी बरामद की है। जुए का अड्डा पूर्व पार्षद के रिश्तेदार के घर संचालित किया जा रहा था पूर्व में भी जीवो को लेकर पूर्व पार्षद की रिश्तेदार मुन्नीबाई पर कार्यवाही की जा चुकी है।

दरअसल क्राइम ब्रांच इंदौर मैं मुखबिर की सूचना पर एमआइजी थाना क्षेत्र के जगजीवन राम नगर पूर्व पार्षद की रिश्तेदार के घर चल रहे जुए के अड्डे पर छापा मार कार्यवाही की है। पूर्व में भी जुए के अड्डे पर कार्रवाई की गई थी जहां महिला मुन्नी बाई देवरिया इस जुए के सट्टे को संचालित करती है मौके से पुलिस ने कुल 19 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से ताश पत्ती मोबाइल फोन और एक लाख ₹70000 नगद बरामद की है

Exit mobile version