वार्ड क्रमांक 34 के रहवासियों ने  भाजपा नेता  मुन्ना लाल यादव के साथ शराब दुकान के विरोध में धरना दिया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में अलग अलग जगहों पर खुल रही नई शराब दुकानों को लेकर विरोध का दौर शुरू हो चुका है। कई जगहों पर भाजपा नेता ही महिलाओं के साथ शराब दुकान के विरोध में उतर आए है। 

गुरुवार को वार्ड क्रमांक 34 स्कीम नंबर 114 के रहवासियों ने  भाजपा नेता  मुन्ना लाल यादव के साथ शराब दुकान के विरोध में धरना दिया। दरअसल,यहां बीआरटीएस मुख्य मार्ग पर नई शराब दुकान खुलना प्रस्तावित है। चुकि ये दुकान मुख्य चौराहे पर खुल रही है। यहां आईबस का स्टॉप भी है। जहां पर बड़ी संख्या में महिलाएं और कामकाजी लोग निकलते है। यहां के रहवासियों को आशंका है, कि शराब दुकान खुलने से यहां अपराधिक घटनाएं बढ़ेगी। चौराहे पर जाम के हालात रहेंगे। जिसकी वजह से लोगों को खासी परेशानियां होगी। लिहाजा,शराब दुकान को मुख्य मार्ग की बजाए ऐसी जगह पर खोला जाए। जहां ज्यादा आवाजाही ना हो। फिलहाल,धरना देकर अधिकारियो को तक मांग को रखा है। इसके बाद भी शराब दुकान खुलने से नहीं रोका जाएगा तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Exit mobile version