इंदौर के ग्रेटर ब्रजेश्वरी में अवैध निर्माण हटाने के दौरान हुए हादसे के जवाबदारों को नोटिस जारी किया जाएगा…निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि ग्रेटर ब्रजेश्वरी के अवैध निर्माण में गलत तरीके से नक्शा स्वीकृत करने पर तत्कालीन बिल्डिंग इंस्पेक्टर की भूमिका की जांच की जाएगी…जबकि हादसे को लेकर जवाबदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे…हादसे पर बीआई और बीओ को नोटिस जारी करने के साथ ही घटनाक्रम की जांच का जिम्मा अपर आयुक्त संदीप सोनी को सौंपा गया है…आयुक्त प्रतिभा पाल ने बताया कि हादसे में घायल कर्मचारी भी खतरे से बाहर है और नगर निगम उनका बेहतर से बेहतर इलाज करवाएगी
