कुछ दिनों पूर्व युवती को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाले तीनो आरोपी पुलिस गिरफ्त मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इन्दोर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व एक युवती को जान से मारने की नियत से चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही पकड़े गए आरोपीयो में एक महिला भी शामिल है

दरसअल इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दिनों पूर्व पैसों के लेनदेन में 16 वर्षीय सोनिया नाम की युवती को दो पुरुष सहित एक महिला ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था वही फरयादी की शिकायत पर सदर बाजार पुलिस ने दो आरोपी सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है वही पकड़े गए आरोपीयो से पुलिस ने जब पूछताछ की तो आरोपीयो ने अपना नाम शुभम , नैंसी उर्फ डैनी और शुभम की माँ रेखा होना बताया पुलिस द्वारा घटना में इस्तेमाल किया गया चाकू आरोपी शुभम के घर से पुलिस ने बरामद कर आरोपीयो को जेल भेज दिया

Exit mobile version