पिता ने की नाबालिग बेटी से हैवानियत बेटी से आरोपी पिता कर रहा था 1 साल से छेड़छाड़

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

अक्सर नशा व्यक्ति को ऐसी बना देता है नशे की हालत में व्यक्ति अपना आपा खो देता है और वह उस अंजाम तक पहुंच जाता है जो कभी सपने में भी नहीं सोच सकता ऐसा ही एक मामला सामने आया है इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ ही छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि बेटी की शिकायत के बाद पिता के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध कर लिया है।

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के मराठी मोहल्ले में रहने वाले सचिन नामक व्यक्ति पर नशा इतना ज्यादा हावी हो गया कि वह उस नशे में अपनी मर्यादा तक भूल गए। नशेड़ी सचिन वर्मा ने नशे की हालत में अपनी दो बेटियों के साथ ही गलत हरकतें करना शुरू कर दी हालांकि बेटियां करती भी क्या कुछ साल तक तो अपने पिता की इस हैवानियत को वह सहती रही लेकिन जब बात पानी सर से ऊपर जाने लगा, या कहें कि बेटियों का अपने पिता पर से भरोसा उठ गया तो दोनों बेटियों ने जिसमें एक नाबालिक है सीधे सदर बाजार थाने पर जाकर पिता के ही खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने इस दौरान पुलिस ने आरोपी पिता पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

हालांकि इस तरह की घटना है बेटी और पिता के रिश्ते को शर्मसार कर देती है जब सदा पिता ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ में छेड़छाड़ करने लगेगा तो फिर बेटियों का संरक्षण कौन करेगा..

Exit mobile version