- बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका के विरुद्ध थाना चंदन नगर और इंदौर शहर के विभिन्न थानों पर लगभग 08 अपराध दर्ज हैं।
- बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका के विरुद्ध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में गौवंश से संबंधित कुल 04 अपराध दर्ज हैं।
श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र व्दारा इंदौर कमिश्नरेट में लिस्टेड बदमाश एवं आरोपियों को पकड़ने एवं उन पर कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया एवं पुलिस उपायुक्त जोन 4 इंदौर श्री राजेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन -4 डॉ. प्रशांत चौबे को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में आवश्यक कार्यवाही हेतु सहायक पुलिस आयुक्त श्री बी.पी.एस. परिहार अनुभाग अन्नपूर्णा द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर की कार्यवाही पर थाना चंदन नगर के कुख्यात बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किया गया है।
थाना चंदन नगर के कुख्यात बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका पिता साबिर अली निवासी राजकुमार नगर बांक इंदौर के विरुद्ध थाना चंदन नगर द्वारा लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किए जाने के उपरांत भी इसके आपराधिक कृत्यों में कमी नहीं आई। मुख्तियार उर्फ बांका के विरुद्ध थाना चंदन क्षेत्र में लगातार गौ मांस बेचने की गुप्त सूचनाएं प्राप्त हुई थीं जिन पर थाना चंदन नगर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्य करते हुए बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका को 01 वर्ष के लिए जिला बदर कराया गया है।
बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन 4 इंदौर के प्रतिवेदन पर श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय इंदौर द्वारा उक्त बदमाश मुख्तियार उर्फ बांका के विरुद्ध 01 वर्ष जिला बदर आदेश जारी किया गया जिसे चंदन नगर पुलिस द्वारा मुख्तियार उर्फ बांका को तामील कराया गया है
उक्त सराहनीय कार्य में थाना चन्दन नगर प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार पुरी, उप निरीक्षक विशाल परिहार एवं प्रआर विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही ।
