छत से पत्थर फेंक रही थी युवती, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सेंधवा: मध्यप्रदेश के सेंधवा में रामनवमी पर हुई हिंसा के आरोपियों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई मंगलवार को भी जारी थी। दरअसल, पत्थरबाजी के दौरान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें एक युवती छत से पत्थर बरसाती दिख रही थी। वीडियो के आधार पर प्रशासन ने उस इलाके के तीन घरों पर कार्रवाई करते हुए उनपर बुलडोजर चलाया है। एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने कहा कि जहां-जहां से पत्थर आएंगे उन घरों को जमीदोंज किया जाएगा

पुलिस के मुताबिक वीडियो में दिख रही युवती का नाम सबा है. जो मदनी चौक स्थित अपने घर से पत्थर फेंकते नजर आई थी। पुलिस ने इलाके के जिन तीन घरों पर कार्रवाई की, वो मकान नासिर, असगर और बाबर नाम के व्यक्तियों के बताए जा रहे हैं।

https://timenews.today/img/2022/04/%E0%A4%9B%E0%A4%A4-%E0%A4%B8%E0%A5%87-%E0%A4%AA%E0%A4%A4%E0%A5%8D%E0%A4%A5%E0%A4%B0-%E0%A4%AB%E0%A5%87%E0%A4%82%E0%A4%95-%E0%A4%B0%E0%A4%B9%E0%A5%80-%E0%A4%A5%E0%A5%80-%E0%A4%AF%E0%A5%81%E0%A4%B5%E0%A4%A4%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B8%E0%A4%A8-%E0%A4%A8%E0%A5%87-%E0%A4%9A%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A4%BE-%E0%A4%AC%E0%A5%81%E0%A4%B2%E0%A4%A1%E0%A5%8B%E0%A4%9C%E0%A4%B0.mp4

शोभायात्रा के दौरान हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने अबतक कुल 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, वहीं 25 से 30 लोगों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 10 से 12 लोगों को राउंडअप भी किया गया है। पुलिस दंगाइयों को लगातार चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

- Advertisement -

गौरतलब है कि, रामनवमी के मौके पर निकाली जा रही शोभायात्रा में स्थानीय लोगों का बड़गांव से आ रहे ग्रामीणों के साथ डीजे बजाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। घटना में शहर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा सहित 5 से अधिक लोग घायल भी हुए थे। पुलिस ने रात में स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।

Exit mobile version