किराए पर लेते थे गाड़ी और बाद में डुप्लीकेट चाबी बनाकर उसे करते थे गायब आरोपी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर की सदर बाजार पुलिस ने एक ऐसे शातिर वाहन चोर गिरोह को धरदबोचा है,जो चार पहिया वाहन पहले तो किराए पर लेते थे और बाद में डुप्लीकेट चाबी बनाकर उसे ले उड़ते थे।

पुलिस ने पलकेश निवासी सुखलिया,धीरज पटेल लसूडिया और विक्की यादव निवासी बाणगंगा क्षेत्र को दबोचने में सफलता हासिल की है। दरअसल उक्त गिरोह शहर में संचालित टेक्सी वालो को अपना निशाना बनाते थे। क्योंकि सुखलिया निवासी रामपाल सेन जो की टेक्सी चलाता है शिकायत दर्ज की थी कि अज्ञात बदमाश उसकी चार पहिया वाहन रामबाग एरिया सेक्स उड़े है। लिहाजा पुलिस जब इस पूरे मामले की तह तक पहुंची तो यह तीनो गैंग सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूरे मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी राजवीर सिंह भदौरिया ने बताया की गिरोह सदस्यो से पुलिस ने तीन चार पहिया,तीन दो पहिया वाहन जब्त किए गए है।

Exit mobile version