देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर ने मारी बाजी, स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में मिले छह पुरस्कार केंद्रीय मंत्री से निगमायुक्त ने लिया पुरस्कार

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्यप्रदेश का इंदौर जिला देश के स्मार्ट शहरों के लिए आयोजित प्रतियोगिता में एक बार फिर नंबर 1 का खिताब अपने नाम किया है. आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय की ओर से स्मार्ट सिटीज कॉन्फ्रेंस में इंदौर को 6 अवॉर्ड मिले हैं. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी से निगमायुक्त प्रतिभा पालन ने सूरत में अवार्ड ग्रहण किया है. सूरत, गुजरात में आयोजित स्मार्ट सिटीज कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इंदौर को 6 अवॉर्ड दिए.

स्वच्छता में देशभर में सिरमौर रहे इंदौर का नाम एक बार फिर चमका है। स्मार्ट सिटी कॉन्फ्रेंस में इंदौर को छह पुरस्कार मिले हैं। सूरत में हुए आयोजन में नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने ये पुरस्कार ग्रहण किए हैं।

गुजरात के सूरत में स्मार्ट सिटीज कॉन्फ्रेंस का आयोजन  हुआ जिसमें इंदौर को छह पुरस्कार मिले हैं। सभी श्रेणियों में (ओवर ऑल) इंदौर को प्रथम पुरस्कार मिला। बिल्ट एनवायरमेंट के लिए 56 दुकान को प्रथम पुरस्कार मिला। 

सैनिटेशन म्यूनिसिपल वेस्ट मैनेजमेंट के लिए इंदौर नगर निगम को प्रथम पुरस्कार मिला। कल्चर हेरिटेज कन्वर्जन प्रोजेक्ट (संस्कृति-विरासत संरक्षण परियोजनाएं) में इंदौर को प्रथम स्थान मिला। इकोनॉमिक कार्बन क्रेडिट फाइनेंशियर मेकैनिज्म में पहला पुरस्कार मिला। इनोवेटिव आईडिया अवार्ड- कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकैनिज्म में भी शहर अव्वल आया है। 

- Advertisement -
Exit mobile version