इंदौर के बाणगंगा में एक किन्नर का अपरहण करके ले जाने के मामले में पुलिस ने चार से अधिक किन्नरों पर केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने ओर तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस अब मामले में आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जाता है कि कई सालों से किन्नर को लेकर उनका विवाद चल रहा है।
पुलिस के मुताबिक आशीष गेहलोत ने बताया कि वह चिरार मोहल्ले में रहता है। उसका छोटा भाई किन्नर है। जो कई सालों से नंदलालपुरा में किन्नरों के साथ रहा रहा था। करीब चार साल पहले वहां कि किन्नरों की प्रताड़ना से तंग आकर वह अपने घर आ गया। इसके बाद से लगातार उनका नंदलालपुरा के किन्नरों से विवाद चलता रहता है।
चार किन्नरों ने की मारपीट
आशीष ने बताया कि शनिवार को उसके छोटे भाई को लेने के लिये फज्जो ,सपना ,पायल और सोनम व उनके अन्य साथी किन्नर निवासी नंदलालपुरा इंदौर पहुंचे थे। सभी अपने साथ आशीष के भाई को ले जाने लगे। इस दौरान रोकने पर सबने मारपीट की। घर में घुस गए और तोड़फोड़ करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी किन्नरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के मुताबिक वह पहले भी इस मामले में शिकायतें कर चुके हैं।
