कांग्रेस के शहर अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और कांग्रेस नेता अरविंद बागड़ी के खिलाफ अपनी ही पार्टी के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है जिसको लेकर इंदौर के रीगल तिराहे स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा पर पत्रकार वार्ता आयोजित की ओर कांग्रेस शहर अध्यक्ष को पद से हटाने और पार्षद चुनाव में कार्यकर्ताओं से पैसे लेकर टिकट देने का लगाए गंभीर आरोप लगाया।3 वर्ष हो चुके हैं शहर अध्यक्ष को लेकिन आज तक कार्यकारिणी घोषित नहीं हुई है उनके समर्थक लोगों को धमकाते हैं कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पार्षद चुनाव के दौरान इसकी शिकायत भी की गई थी की जिन्होंने भाजपा के समर्थन में काम किया है लेकिन शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल के खास लोगों पर किसी तरह कार्यवाही नहीं की गई है इसी उद्देश्य से आज अनूप शुक्ला द्वारा रिगल तिराहे स्थित गांधी प्रतिमा पर पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपनी बात रखी ।

इस दौरान कांग्रेस के शहर प्रवक्ता अनूप शुक्ला ने पत्रकार वार्ता इंदौर शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर पैसा कमाने का आरोप उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को आज सर अध्यक्ष बने 1095 दिन हो गए हैं लेकिन बमुश्किल 195 दिन भी कॉन्ग्रेस गांधी भवन कार्यालय पर नहीं पहुंचे हैं अनूप शुक्ला ने आरोप लगाया कि कोई भी कार्यकर्ता अपनी बात रखते हैं तो उसे दबा दिया जाता है और वरिष्ठ नेताओं से बात नहीं करने दी जा रही है वहीं उन्होंने शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल पर पार्षद चुनाव कार्यकाल के दौरान भी टिकट के दौरान पैसे लेने का आरोप लगाए हैं। पत्रकार वार्ता में मुख्य मांग कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल को पद से हटाने को ली गई है, जिसकी शिकायत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से भी की गई है और पूरे तथ्यों के साथ उन्हें व्हाट्सएप कर दिया गया है उन्होंने कहा कि जिससे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ कांग्रेस की रीति नीति को आगे बढ़ा रहे हैं और उन्हीं के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना बनी है लेकिन इंदौर शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष इस पूरे काम को शून्य करने में लगे हुए हैं

Exit mobile version