कलेक्टर मनीष सिंह की बड़ी कार्रवाई ,कलेक्टर ने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शासन की औद्योगिक इकाई की 10 हेक्टेयर से अधिक जमीन को सांठगांठ कर अपने नाम कराने वाले उक्त औद्योगिक इकाई के प्रतिनिधियों पर शासन को एफ आई आर दर्ज करवाने के लिए लिखा पत्र।

कलेक्टर मनीष सिंह ने उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया और देवास उद्योग (मध्यप्रदेश राज्य उद्योग की इकाई) के प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सगर और संजय सोमानी द्वारा साठगांठ कर मांगलिया की सड़क भूमि का कुल रकबा 10.900 हेक्टेयर अपने नाम करवाने के संबंध में उक्त प्रतिनिधियों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज करवाने हेतु अनुमति मांगी है। कलेक्टर मनीष सिंह बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने वर्ष 1994 में मांगलिया ग्राम सड़क के अलग-अलग सर्वे नंबर की भूमि पर स्टॉक यार्ड बनाने के लिए भूमि का अधिग्रहण किया था। लेकिन 2003 तक यार्ड निर्माण नहीं हुआ। जिस पर उक्त भूमि के संबंध में देवास उद्योग ( मध्यप्रदेश राज्य उद्योग की इकाई) और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच सेल एग्रीमेंट किया गया। इस दौरान स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया की ओर से प्रतिनिधि शैलेंद्र कुमार सगर और देवास उद्योग की ओर से संजय सोमानी अधिकृत थे। लेकिन जब दोनों उद्योगों के बीच विक्रय पत्र संपादित हुआ तो देवास उद्योग के प्रतिनिधि द्वारा सेल एग्रीमेंट के अनुसार देवास उद्योग का नाम दर्ज नहीं करते हुए स्वयं का नाम संजय दर्ज करा दिया गया। जिसमें उक्त जमीन को लेकर षड्यंत्र एवं सांठगांठ कर विक्रय पत्र संपादित किया गया है इस संबंध में कार्यवाही हेतु प्रमुख सचिव उद्योग विभाग को पत्र लिखा गया है।

Exit mobile version