कनाड़िया क्षेत्र में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश आरोपी हिरासत मे

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कनाड़िया क्षेत्र में एक अधेड़ उम्र के आरोपी द्वारा नाबालिक बच्ची के साथ हरकत की घटना सामने आई है । बच्ची के चिल्लाने पर लोगो ने बच्ची को बचाया । घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है जिसमे आरोपी बच्चिको साथ मे लेकर जाता दिखाई दे रहा है । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है

घटना कनाड़िया थाना क्षेत्र की है । जहाँ से लोग एक बच्ची को अधेड़ के चुंगल से बचाकर थाने लेकर पहुँचे । दरसअल मामला संसार नगर का है । जहाँ एक मासूम बच्ची के चिल्लाने पर रहवासियों ने बच्ची को एक 50 वर्षीय अधेड़ के कब्जे से मुक्त करवाया । आरोपी बच्ची को बहला फुसलाकर झाड़ियों में ले गया था । जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है । क्षेत्रके रहवासी आरोपी को पकड़कर थाने ले गए ।

बहरहाल क्षेत्र के राहवासियो की जागरूकता के चलते एक बड़ी घटना होने से टल गई । मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है ।

Exit mobile version