इंदौर पुलिस अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर अपना शिकंजा कस रही है, इसी के संयोगितागंज थाना पुलिस ने मंदसौर के तस्कर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी से 30 ग्राम ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद की है।
इंदौर संयोगितागंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो व्यक्ति m.y. हॉस्पिटल के पीछे दरगाह के पास ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले हैं जिस पर क्राइम ब्रांच और थाने की टीम ने मिलकर कार्रवाई की घेराबंदी कर आरोपी रोहित सेन निवासी नाहरगढ़ मंदसौर को गिरफ्तार किया जिसका साथी पंकज पुलिस के हाथ लग गया आरोपी 30 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं।
फिलहाल आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
