इंदौर में लगातार चार पहिया वाहनों की चोरी भी बढ़ती जा रही हे फिर एक पुलिस कर्मी के घर के बहार खड़ी एस्कार्पियो कार को अज्ञात चोर चोरी कर ले भागे घर के लोगो ने जब सुबह उठकर देखा था तो कार घर के बहार नहीं थी जिसके बाद चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी हालांकि कार को चोरी कर ले जाते कैमरे में चोर कैद हुए हे जिनकी पुलिस अब तलाश कर रही हे वही पुलिस बाहरी क्षेत्रों के टोलो पर भी केमरो को खंगाल कर यह पता लगाने में जुटी हे की चोरी कर कार को चोर किस जिले तरफ लेकर भागे हे
इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र की जकरिया कालोनी में रहने वाले रिटायर्ड पुलिस कर्मी सईद बेग के घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो कार को देर रात अज्ञात चोर चोरी कर ले भागे कार को चोरी करने आए बदमाशों ने बड़े ही शातिर तरिके से उसका लॉक खोला और कुछ ही मिंटो में वह कार को चोरी कर ले उड़े जब पास के केमरो के फुटेजों को देखा गया तो कार जाती हुई नजर आ रहीहे कार को चोरी कर यह बदमाश किस जिले तरफ भागे हे वही पुलिस फुटेजों के आधार पर चोरी गई कार और आरोपियों की तलाश कर रही हे
