एरोड्रम थाना क्षेत्र मे राखी का त्यौहार मनाने आई महिला का पर्स हुआ चोरी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

राखी का त्यौहार मनाने अपने मायके आई महिला का पर्स चोरी हो गया पर्स में सोने के जेवर सहित नगदी रुपया रखा हुआ था जिसे कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है जहां भागीरथपुरा क्षेत्र की रहने वाली महिला रोशनी यादव एरोड्रम क्षेत्र स्थित लेक पैलेस स्थित रक्षाबंधन पर्व मनाने अपने मायके आई थी जहां बुधवार दोपहर में कोई अज्ञात बदमाश घर में घुसकर रोशनी का पर्स चुरा ले गया जिसमें सोने के जेवर व नगदी रुपया रखा हुआ था रोशनी की शिकायत पर एरोड्रम पुलिस ने मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version