इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लगातार महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे रहा था महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से उसे पकड़ा और पुलिस के हवाले किया है पुलिस ने नाबालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे समझाइश देकर परिजन के सुपुर्द किया है।
मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण नगर नगर का है जहां पर एक जुपिटर सवार महिलाओं को आए दिन परेशान करता था महिला ने पहले थाने पर शिकायत की जब यह बात सामने आई थी और भी महिलाओं के साथ छेड़छाड़ कर चुका है इसके बाद महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से जुपिटर सवार को पकड़ा और पुलिस के हवाले किया जिसमें यह बात सामने आई कि छेड़छाड़ करने वाला नाबालिग है पुलिस ने कार्रवाई कर और नाबालिक को समझाइश देकर नोटिस के आधार पर परिजन के सुपुर्द किया है।
