एरोड्रम थाना क्षेत्र में अज्ञात बदमाश द्वारा कार से साइलेंसर चुरा कर फरार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर में लगातार कार से साइलेंसर चोरी होने की घटनाएं बढ़ रही है ऐसा ही एक मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में सामने आया जहां से कोई अज्ञात बदमाश कार से साइलेंसर चुरा कर ले गया फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है,

मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के विद्या पैलेस कॉलोनी में रहने वाले पर यदि सचिन शर्मा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी मारुति ईईको कार घर के बाहर खड़ी की थी देर रात को ही अज्ञात बदमाश उसमें से साइलेंसर चुरा ले गया आपको बता दें की यह पहली घटना नहीं है इससे पहले भी क्षेत्र में कई मारुति ईको कार के साइलेंसर चोरी हो चुके हैं और चोर बेखौफ होकर लगातार साइलेंसर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version