इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर जा रहे एक युवक को अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए एमवाई अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसके इलाज के दौरान मौत हो गई।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के कालानी नगर चौराहे का है जहां अशोक सोलंकी नामक युवक अपने घर से ड्यूटी पर जा रहा था उसी दौरान अशोक को किसी अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां अशोक का इलाज जारी था वही अशोक कि आज इलाज के दौरान मौत हो गई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम वाय अस्पताल पहुंचाया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।
