एरोड्रम क्षेत्र मे युवती के साथ छेड़छाड़ बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक युवती की शिकायत पर पुलिस ने एक बदमाश के खिलाफ छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है । फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के अखंड नगर का है । यह एक युवती की शिकायत पर रितिक उर्फ प्रिंस के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है । आरोपी प्रिंस उर्फ रितिक यह 19 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ करता था । कल भी उसने रास्ता रोककर युवती से बात की लेकिन जब युवती ने मना किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा जिसके बाद युवती ने परिजनों के साथ थाने आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई ।

Exit mobile version