एम्बुलेंस के नाम पर वसूली कर मरीजों के परिजनों को परेशान करने वाले बदमाश पर रासुका की कार्यवाई

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमवाय अस्पताल में एम्बुलेंस के नाम पर वसूली ओर रंगदारी कर मरीजों के परिजनों को परेशान करने वाले बदमाश अख्तर पर रासुका की कार्यवाई की गई है बदमाश पर कई मामले दर्ज है और इसका गिरोह एमवाय अस्पताल से एम्बुलेंस चलाकर जमकर वसूली करता था पिछले दिनों बदमाश ने अस्पताल परिसर में गोली चलकर दहशत भी फैलाई थी

मामला संयोगितागंज थाना क्षेत्र के एमवाय अस्पताल का है । संयोगितागंज पुलिस प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एम्बुलेंस के नाम पर वसूली रंगदारी करने वालो बदमाशो पर कार्यवाई जारी है । इसी कड़ी में टीआई योगेश सिंह तोमर को को बदमाश अख्तर पिता सईद खान की लगातार शिकायते मिल रही थी । बदमाश पर मारपीट , मरीजों कें परिजनो से ज्यादा वसूली , अन्य एम्बुलेंस में तोड़फोड़ के मामले थे । वही बदमाश एमवाय अस्पताल परिसर में गोली भी चला चुका था । जिसके बाद बदमाश पर रासुका की कार्यवाई कर उसे जेल भेजा गया ।

Exit mobile version