एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर सुसाइड मामले का आरोपी राहुल नवलानी गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

ये रिश्ता क्या कहलाता है 2 में काम कर चुकी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की आत्महत्या मामले में नया मोड़ आया है। इंदौर पुलिस ने अभिनेत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में आरोपी राहुल नवलानी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बीच पुलिस ने कल ही राहुल नवलानी और उनकी पत्नी के खिलाफ को 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था। और लुक आउट का नोटिस भी जारी कर दिया था…
वीओ – टीवी एक्ट्रेस वैशाली टक्कर आत्महत्या मामले में आरोपित राहुल नवलानी को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले नवलानी दंपती राहुल और दिशा नवलानी की तलाश में पुलिस की टीम जुटी हुई थी। राहुल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कमिश्‍नर हरिनारायण चारी मिश्र ने गिरफ्तारी की जानकारी दी।

पुलिस ने तीन टीमें बनाई, जो आरोपितों को महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात सहित कई राज्यों में तलाश कर रही थी। आरोपितों के रिश्तेदारों की भी सूची बनाकर उनके घर भी पुलिस दबिश दे रही थी। आरोपित पर पुलिस ने पांच हजार का इनाम घोषित किया है। साथ ही उनकी विदेश भागने की संभावनाओं को देखते हुए लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया था।

Exit mobile version