दुष्कर्म के मामले फरार चल रहे पूर्व पार्षद का गिरफ्तारी वारंट जारी कर 5 हजार के इनाम की घोषणा की

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे इन्दौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के रहने वाले कांग्रेस पूर्व पार्षद अनवर दस्तक और उसके साथी पर चंदननगर पुलिस ने नोनबेलेवल गिरफ्तारी वारंट जारी किया और पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है वही पूर्व पार्षद और उसके साथी की सूचना देने वाले को शासन कि तरफ से 5 हजार का इनाम देने की घोषणा की है

दरसअल पिछले दिनों कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर दस्तक पर उसकी महिला मित्र ने उसके बच्चे का अपहरण कर डराने धमकाने का मामला चंदन नगर थाने दर्ज करवाया था जहा अनवर दस्तक ने शादी करने के नाम पर पीड़िता महिला का शारीरिक संबंध बनाए थे लेकिन उसको डरा धमका रहा था जिसके बाद पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी चंदन नगर पुलिस अनवर दस्तक की तलाश कर रही है तो उस पर 5 हजार का इनाम भी घोषित कर नान वेलेवल गिरफ्तारी वारंट जारी किया है दूसरी ओर पीड़िता महिला ने खजराना थाने में भी दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया था जब से ही पूर्व पार्षद और उसका साथी फरार चल रहा है फिलहाल पूर्व पार्षद अनवर दस्तक को दो थाना क्षेत्रो की पुलिस तलाश कर रही है

Exit mobile version