ईद का मेला देखने गए युवक पर चार बदमाशों ने की चाकूबाजी घायल हुआ युवक पहुंचा पुलिस के पास

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र में ईद का मेला देखने गए युवक पर चार बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया घायल स्थिति में थाने पहुंचकर तीन युवकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

मामला इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र का है जहां तीन दिवसीय ईद का मेला चल रहा है यहां पर राहुल नामक युवक भी मेला देखने पहुंचा था वही जब वह बाहर आ गया मेला ग्राउंड के पास ही उसे चार युवकों ने रोका और सिगरेट पीने के लिए पैसे मांगे राहुल द्वारा पैसे नहीं देने पर इनका विवाद हुआ जिसमें चारों युवकों ने राहुल पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गया फिलहाल घायल राहुल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version